Dia Mirza angry on Media: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत( Sushant Singh Rajput) के सुसाइड केस में लगभग 5 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty) को सभी इल्जामों से बरी कर दिया गया है। रिया चक्रवती जिनपर सुशांत सिंह राजपूत को ब्लैकमेल करने का आरोप था अब उन्हें हर इल्जाम से बाइज्जत बरी कर दिया गया है और उन्हें निर्दोष करार दिया गया है। अब रिया चक्रवर्ती के पक्ष में अभिनेत्री दिया मिर्जा ( Dia Mirza) ने पोस्ट किया है। उन्होंने मीडिया पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि सभी को रिया से माफी मांगनी चाहिए।
दिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करते हुए पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है " कौन है जो मीडिया में रिया चक्रवर्ती से माफी मांगेगा, अअपने टीआरपी के लिए उन्हें और उनके परिवार को बहुत नुकसान पहुंचाया है और उन्हें बहुत हर्ट किया है। आपको कम से कम इतना तो करना चाहिए। उन्होंने इस स्टोरी में रिया को भी टैग किया है।
बताते चले कि 14 जून 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में खुद को फांसी लगा ली थी, जांच में पता चल था कि दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई है। लेकिन , बाद में सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि वह उसे परेशान करती थी,ड्रग्स देती थी और उसके 15 करोड़ पैसे भी हड़प लिया थे। 5 साल बाद इस केस में अब सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को बेगुनाह साबित किया है, जिसके बाद से हर कोई उन्हें सपोर्ट करता नजर आ रहा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
