Dia Mirza Diwali Video Controversy: बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, BMC को फिर से अपलोड करना होगा वीडियो

Dia Mirza Diwali Video Controversy: दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का निर्देश दिया।

Dia Mirza Diwali Video Controversy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और पर्यावरणविद् दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो विवाद एक बार फिर चर्चा में है। दीया मिर्जा ने यह वीडियो पटाखों से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बनाया था लेकिन धीरे-धीरे इसे लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि BMC ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया था। अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए वीडियो को दोबारा प्रसारित करने का निर्देश दिया है। अदालत ने राजनीतिक नेताओं की टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए भारत के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की भी याद दिलाई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर मामले में Nora Fatehi की टीम ने दी सफाई, कहा- 'वो आरोपी नहीं...')

Bombay HC On Dia Mirza Diwali Video Row

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

क्या है पूरा विवाद?

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दिवाली के मौके पर लोगों को पब्लिक प्लेस और सडकों पर पटाखे न फोड़ने के लिए जागरूक करने की एक मुहिम शुरू की थी। इस अभियान के तहत दीया मिर्जा और माधुरी दीक्षित समेत कई सेलिब्रिटीज ने लोगों से पर्यावरण का ध्यान रखने की अपील की थी। हालांकि, दीया मिर्जा के वीडियो को लेकर कुछ राजनीतिक नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने के बाद BMC ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC को दिया वीडियो दोबारा अपलोड करने का निर्देश

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने BMC को वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का निर्देश दिया। अदालत ने कुछ राजनीतिक नेताओं की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई और कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। कोर्ट ने कहा कि यह सार्वजनिक हित में पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता फैलाने वाले प्रयासों को राजनीतिक विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana 3: क्या दो फिल्मों के बाद आएगा तीसरा पार्ट? Namit Malhotra ने किया बड़ा खुलासा)

End of Feed