IFFI Goa 2026 में छाएंगी ‘धुरंधर’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’, इंडियन पैनोरमा की पूरी लिस्ट आई सामने

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2026, 07:00 PM IST

IFFI The Full Indian Panorama List: गोवा में होने वाले 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में इस बार कई चर्चित इंडियन फिल्मों की धूम रहने वाली है। ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) से महोत्सव की शुरुआत होगी।

IFFI The Full Indian Panorama List: 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India) का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा में होगा। इस महोत्सव के इंडियन पैनोरमा (Indian Panorama) सेक्शन के लिए 25 फीचर फिल्मों और 20 नॉन-फीचर फिल्मों का चयन किया गया है। खास बात यह है कि आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को इंडियन पैनोरमा की ओपनिंग फीचर फिल्म चुना गया है। वहीं, लद्दाखी भाषा की फिल्म ‘बिकमिंग’ (Becoming) नॉन-फीचर कैटेगरी की ओपनिंग फिल्म होगी। चुनी गई 25 फीचर फिल्मों में 20 फिल्में इंडियन पैनोरमा फीचर फिल्म सेक्शन में हैं, जबकि पांच फिल्मों को मेनस्ट्रीम सिनेमा सेक्शन में जगह मिली है। इसी मेनस्ट्रीम सेक्शन में ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ (Kantara: A Legend Chapter 1) भी शामिल है।

IFFI The Full Indian Panorama List

‘धुरंधर’ से होगा IFFI 2026 के इंडियन पैनोरमा का आगाज, जानें किन फिल्मों को मिली जगह (Image Source: IMDb)

इंडियन पैनोरमा के लिए चुनी गईं 20 फीचर फिल्में

‘पारो- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी’ (Paro – The Untold Story of Bride Slavery) – हिंदी, निर्देशक गजेंद्र अहिरे

‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ (Laalo – Krishna Sada Sahaayate) – गुजराती, निर्देशक अंकित भूपतभाई सखिया

End of Feed