Fact Check: राजनीति छोड़ 'धुरंधर' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बने राहुल गांधी? सोशल मीडिया पर हुई Memes की बारीश

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 2, 2026, 02:09 PM IST

Dhurandhar Rahul Gandhi: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से जुड़ी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के साथ राहुल गांधी का नाम लिखा है। इस नाम को देखने को देखने के बाद लोग काफी चर्चा हो रही है।

Dhurandhar Rahul Gandhi: बॉलीवुड में एक ऐसा वायरल मामला चल रहा है कि हंसी भी आ रही है और कन्फ्यूजन भी। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) अब Netflix पर रिलीज हो चुकी है और लोग इसे देखते-देखते क्रेडिट्स में पहुंचे तो अचानक एक नाम देखकर सब चौंक गए एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर: राहुल गांधी। जी हां, लोग सोचने लगे कि क्या कांग्रेस लीडर और लोकसभा में लीडर ऑफ ऑपोजिशन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुपके से बॉलीवुड में एंट्री मार ली? क्या वो अब फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इस खबर को लेकर हर तरफ चर्चा शुरू हो गई कि क्या राहुल गांधी ने अपने करियर बदल लिया। लेकिन सच कुछ और है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

End of Feed