क्रिकेट में धुरंधर बनना चाहते थे आदित्य धर, नेपोटिज्म ने तोड़ दिया था डायरेक्टर का सपना

Aditya Dhar Was A Cricketer: आदित्य धर की मूवी धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच आदित्य धर को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने ऐसी बात कह दी है कि लोग हैरान हो गए है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Aditya Dhar Was A Cricketer: बॉलीवुड के फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त ने मूवी में धांसू एक्टिंग की। अब सभी को आदित्य की धुरंधर 2 का इंतजार है। इस बीच आदित्य धर को लेकर एक खबर सामने आई है। फिल्ममेकर बनने से पहले वो क्रिकेटर थे। हालांकि नेपोटिज्म की वजह से क्रिकेट में वो अपनी पहचान नहीं बना पाए। इस बारे में प्रियदर्शन ने विस्तार से बताया है।

aditya dhar dhurandhar

pic credit- instagram

क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य धर

आदित्य धर ने धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद इंडियन सिनेमा के सबसे कामयाब निर्देशकों में अपनी जगह बना ली है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए और कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े। अब इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। बता दें कि डायरेक्टर से पहले आदित्य धर क्रिकेटर बनना चाहते थे। प्रियदर्शन ने हाल ही में मैशेबल इंडिया को बताया कि आदित्य अंडर-19 टीम में जगह बनाने के करीब थे, लेकिन राजनीति और प्रभाव की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया। घर पर निराश बैठे आदित्य ने फिल्म गर्दिश देखी और कहा, 'यही काम करना चाहता हूं।' इसके बाद वे मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद भी संघर्ष जारी रहा। प्रियदर्शन ने बताया कि आदित्य कुछ फिल्मों के लिए डायलॉग लिख चुके थे, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं मिला, जिससे वे बहुत निराश थे। फिर वे प्रियदर्शन के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने लगे।

End of Feed