नहीं सुलझा Dhurandhar 2 VS Oye Oye Song विवाद, 8 मई को होगी सुनवाई

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने धुरंधर 2 के मेकर्स पर ओए-ओए सॉन्ग को बिना इजाजत यूज करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने इस केस को मध्यस्थता से सुलझाने की सलाह दी थी, जो कोशिश विफल रही।

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार राजीव राय (त्रिमूर्ति फिल्म्स) की तरफ से आदित्य धर और धुरंधर 2 के मेकर्स पर बिना इजाजत ओए-ओए सॉन्ग का एक हिस्सा यूज करने का आरोप लगाया गया है। इसके चलते त्रिमूर्ति फिल्म्स ने धुरंधर 2 के मेकर्स को कोर्ट में भी घसीटा गया है। कोर्ट ने कुछ दिनों पहले दोनों पार्टियों को इस मामले को मध्यस्थता से सुलझाने की सलाह दी थी, जो कोशिश पूरी तरह से विफल रही है। बुधवार (6 मई) को दोनों पक्षों के वकीलों ने दिल्ली हाईकोर्ट को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद जस्टिस तुषार राव गडेला की बेंच ने धुरंधर 2 VS Oye Oye केस की अगली सुनवाई 8 मई को रखने का आदेश दिया है। अब दोनों पक्ष कोर्ट के सामने अपनी-अपनी बात रखेंगे और उचित न्याय की मांग करेंगे। (ये भी पढ़ें: दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी को Thalapathy Vijay ने दी अंतिम विदाई, भावुक हुए फैंस)

Dhurandhar 2 VS Oye Oye Controversy

Dhurandhar 2 VS Oye Oye Controversy

8 मई को होगी Dhurandhar 2 VS Oye Oye Song copyright case की सुनवाई

असल में आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2 में रंग दे लाल नाम का एक गाना है, जिसमें ओए-ओए सॉन्ग का एक छोटा सा हिस्सा यूज किया गया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए बताया है कि धुरंधर 2 के मेकर्स ने उनसे ओए-ओए सॉन्ग का हिस्सा यूज करने की इजाजत नहीं मांगी थी, जो कॉपीराइट वायलेशन केस के अंतर्गत आता है। त्रिमूर्ति फिल्म्स की याचिका को देखने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को बैठकर मामला सुलझाने का आदेश दिया था लेकिन मध्यस्थता से कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है। अब 8 मई को दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले को सुनेगा और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सही निर्णय लेगा। (ये भी पढ़ें: SCOOP: रुक गई Prabhas की Fauzi की शूटिंग, क्रू मेंबर की हुई मौत)

End of Feed