Dhurandhar 2 Legal Trouble: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar 2) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर का धांसू टीजर रिलीज हुआ है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के टीजर को देखने के बाद हर कोई रणवीर सिंह की तारीफ करता दिखा। अब इन सब के बीच फिल्म धुरंधर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है।
Image Source: Dhurandhar 2 Movie
Image Source: Dhurandhar 2 Movie
विवादों में फंसी 'धुरंधर'
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक ऐसी खबर है जिसने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले एक कानूनी विवाद में फंस गई है। मुंबई पुलिस ने आगामी फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी वाले फोर्ट इलाके में बिना जरूरी परमिशन के ड्रोन उड़ाया था। ये FIR रविवार को MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। इसमें लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि का नाम है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत कार्रवाई की गई है, जो आदेशों की जानबूझकर अवहेलना करने से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक, फिल्म की एक सीक्वेंस फिल्माने के दौरान बिना किसी ऑफिशियल क्लियरेंस के ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। संवेदनशील इलाके में ड्रोन उड़ाने के नियमों का उल्लंघन किया गया, जबकि वहां कई लेयर की परमिशन लेनी जरूरी होती है।
Image Source: Dhurandhar 2 Movie
शूटिंग के लिए तैयार किया गया था इलाका
फिल्म की शूटिंग के लिए फोर्ट इलाके को 30 जनवरी से तैयार किया गया था। इसे पुरानी पाकिस्तानी सड़क जैसा बनाया गया था, ताकि फिल्म की सीक्वेंस सही लगे। पुलिस अब पूरी जांच कर रही है और जांच के नतीजे के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन ये घटना प्रोडक्शन टीम के लिए एक बड़ा झटका है। मेकर्स ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
Image Source: Dhurandhar 2 Movie
कब रिलीज होगी फिल्म
आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन भी अहम रोल में हैं। फिल्म धुरंधर 2 को लेकर सामने आई इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
