Dhurandhar 2: 20 दिन बाद Prabhas और संदीप रेड्डी ने देखी रणवीर सिंह की फिल्म, सामने आई फोटोज

Dhurandhar 2 Movie: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच प्रभास और संदीप रेड्डी ने ये मूवी देख ली है। इस दौरान की फोटो वायरल हो रही है।

Dhurandhar 2 Movie: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar) को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर अब भी धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है। भारत ही नहीं विदेशों में भी धुरंधर 2 का सिक्का चल रहा है। बता दें कि साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों ने धुरंधर 2 को प्यार दिया है। इस बीच प्रभास (Prabhas) और फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वंगा ने फिल्म धुरंधऱ 2 देख ली है। इस दौरान की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है।- (ये भी पढ़ें- नहीं रुक रही रणवीर सिंह स्टारर की कमाई, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन)

prabhas watched dhuradhar 2

प्रभास ने देखी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (img source-instagram/twitter)

प्रभास ने देखी रणवीर सिंह की फिल्म (pic source-twitter)

प्रभास ने देखी रणवीर सिंह की धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर अभी भी राज कर रही है। फिल्म अपने एक महीने के करीब पहुंचते हुए भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की दौड़ में आगे है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मल्टीलिंगुअल रिलीज का फायदा मिला। धुरंधर 2 को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी डब किया गया। हिंदी के अलावा हैदराबाद जैसे शहरों में सीमित शोज के बावजूद अच्छा रिस्पॉन्स मिला। स्पिरिट की शूटिंग के बीच प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद में धुरंधर 2 देखी। दर्शकों ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर दीं। प्रभास और संदीप देर रात फिल्म देखने गए थे। संदीप ने सिंपल कुर्ता पहना था, जबकि प्रभास ने पूरा ब्लैक लुक रखा था। दोनों टॉप रो में आम दर्शकों के साथ फिल्म देख रहे थे।- (ये भी पढ़ें- जानिए कब और कहां आएगी रणवीर सिंह की फिल्म, फैन्स को मिलेगा सरप्राइज)

End of Feed