Dhurandhar 2: आदित्य धर और त्रिमूर्ति फिल्म्स को दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, बैठकर सुलझाएं Oye-Oye सॉन्ग विवाद

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने धुरंधर 2 के मेकर्स को कोर्ट में घसीटा है क्योंकि उन्होंने बिना बताए ओए-ओए गाने को अपनी फिल्म में यूज किया है। कोर्ट ने दोनो पार्टियों को ये मामला बैठकर निपटाने का आदेश दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) लीगल मामले में फंसती हुई दिखाई दे रही है। असल में त्रिमूर्ति फिल्म्स ने धुरंधर 2 के मेकर्स पर बिना बताए उनका गाना ओए-ओए यूज करने का आरोप लगाया है जो कॉपीराइट इश्यू के अंतर्गत आथा है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इस मामले को लेकर आदित्य धर के बैनर को लीगल नोटिस भेजा था, जिस पर गुरुवार के दिन दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई की है। दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों पार्टियों को बैठकर इस मामले को निपटाने की सलाह दी है। (इसे भी पढ़ें: Mahavatar: विक्की कौशल संग बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी, मेकर्स ने किया तगड़ा प्लान)

Dhurandhar 2 Oye Oye Song

Dhurandhar 2 and Oye Oye Song controversy (Image Source: Dhurandhar 2/Oye Oye Song)

त्रिमूर्ति फिल्म्स के साथ बैठकर मामला सुलझाएंगे आदित्य धर

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार के दिन इस मामले की सुनवाई की और उसमें ये पाया गया कि आदित्य धर की धुरंधर 2 में ओए-ओए गाने को बिना बताए यूज किया गया है। कोर्ट ने एक सीनियर मीडियटर को बीच में रखकर मामले को सुलझाने की सलाह दी है ताकि दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी बात रख सकें और रॉयलिटी को लेकर आगे विवाद ना हो। त्रिमूर्ति फिल्म्स और आदित्य धर जल्द ही साथ में बैठेंगे, जहां एक सीनियर मीडियटर मौजूद रहेगा और सभी मिलकर इस मामले पर फैसला लेंगे, जिसकी जानकारी कोर्ट को दी जाएगी। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'मुझे बॉलीवुड में सेफ्टी...' Anurag Kashyap ने खोली बी-टाउन की पोल, जमकर की तेलुगू सिनेमा की तारीफ)

End of Feed