Dharmendra की याद में फिर से रिलीज होगी 'यमला पगला दीवाना' रिलीज डेट से उठा पर्दा!!

Yamla Pagla Deewana Re Release: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से सभी लोग अबतक सदमे में है। फैंस धर्मेंद्र को दिल से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म 'यमला पगला दीवाना' को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने का प्लान बन रहा है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Yamla Pagla Deewana Re Release: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से सभी लोग अबतक सदमे में है। बीते महीने 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने अपनी आखिरी सांस ली। हाल ही में मुंबई में धर्मेंद्र की याद में प्रार्थना सभा रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। वहीं इसके बाद हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखी, जिसमें कई दिग्गज नेता शामिल है। सभी ने धर्मेंद्र को सच्चे दिल से श्रद्धांजलि दी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म 'यमला पगला दीवाना' को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने का प्लान बन रहा है। आइए नजक डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

yamla pagla deewana

pic credit- yamla pagla deewana film

'यमला पगला दीवाना' फिर से होगी रिलीज

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी मूवी 'यमला पगला दीवाना' को फिर से रिलीज करने का प्लान बन रहा है। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, 'ये फिल्म परफेक्ट है ट्रिब्यूट के लिए। ज्यादा पुरानी नहीं, आज भी फ्रेश और मजेदार लगती है। सबसे खास धर्मेंद्र जी अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी के साथ बड़े रोल में हैं। पहले प्लान था 19 दिसंबर को रिलीज करने का, लेकिन धुरंधर की बंपर सक्सेस देखकर NH स्टूडियोज ने डेट बदल दी। अब फिल्म 1 जनवरी 2026 को आएगी फाइनल फैसला जल्द ही होगा। इस फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं।

End of Feed