Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर ये खबर सामने आई है कि वो धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। आज सुबह से ही धर्मेंद्र की मौत की खबरें वायरल हो रही हैं। फैमिली की तरफ से ये बयान जारी किया गया है कि धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर हैं और उनका इलाज जारी है। कृप्या झूठी खबरें वायरल ना करें। बता दें कि धर्मेंद्र से मिलने के लिए कई लोग पहुंच चुके हैं। दोपहर में हेमा मालिनी भी अपने पति से मुलाकात करने पहुंची थी। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हॉस्पिटल से निकलती हुई नजर दिखाई दे रही हैं।
pic credit- instagram and zoom
अस्पताल से निकलीं हेमा मालिनी-ईशा देओल
आज दिन में हेमा मालिनी खुद ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची, जहां से उनका सामने आया वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल हुआ। इस बीच हेमा मालिनी अस्पताल से बाहर निकल चुकी हैं। जूम टीवी ने एक वीडियो शेयर किया है, जो कि हर तरफ छा गया है। इस क्लिप में हेमा मालिनी, ईशा देओल और अभय देओल नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि हेमा मालिनी घर पहुंचकर धर्मेंद्र के स्वागत की तैयारी करने वाली हैं। ऐसी खबरें सामने आई है कि धर्मेंद्र को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकता है। ऐसें में उनके घर के बाहर भीड़ जुट रही है। हजारों लोग धर्मेंद्र की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं।
घर के बाहर पहुंचे डीसीपी
बताते चलें कि धर्मेंद्र के घर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। भीड़ को देखते हुए पुलिस फुल एक्टिव मोड में है। खुद मुंबई पुलिस के डीसीपी ने मोर्चा संभाल लिया है। कुछ देर पहले ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मुंबई पुलिस के डीसीपी धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े थे। इस क्लिप पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया है।
