धर्मेन्द्र पाजी ने कहा आलिया भट्ट के अंदर है परफेक्ट बहू के 36 के 36 गुण, तारीफ़ों के बांधे पूल

Dharmendra Praises Alia Bhatt: धर्मेन्द्र पाजी ने अपनी को-स्टार आलिया भट्ट की तारीफ़ों के पूल बांधे हैं। उनके काम से खुश होकर अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर की है और बताया है कैसे आलिया भट्ट एक परफेक्ट बहू है। आलिया के लिए पोस्ट करते हुए पाजी का ये कैप्शन खूब पसंद किया जा रहा है।

Dharmendra Praises Alia Bhatt: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ( Dharmendra) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह जब भी कोई पोस्ट शेयर करते हैं फैंस के बीच छा जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिस पर सबका ध्यान उनके कैप्शन पर गया। आलिया भट्ट के साथ धर्मेन्द्र की ये पिक वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं क्या खास है इस पोस्ट में

Dharmendra Praises Alia Bhatt

अभिनेता धर्मेंद्र( Dharmendra) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया भट्ट( Alia Bhatt) के साथ एक फोटो शेयर की है। यह फोटो उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की है। इस फोटो में दोनों स्टार्स बैठे हुए हैं, पिक थोड़ी बलर है फिर भी सुंदर लग रही है। धर्मेन्द्र पाजी के हाथ में माइक है और वह कुछ बोल रहे हैं। फोटो को कैप्शन देते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा है 'कमाल की अभिनेत्री, प्यारी बहू , सुंदर बेटी और हमेशा रणबीर कपूर के लिए दुआ मांगने वाली है।

धर्मेन्द्र पाजी के इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लोग कॉमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं कि आपके साथ बैठने वाले हर इंसान की वैल्यू बढ़ जाती है। वहीं कुछ लोग कॉमेंट बॉक्स में उनकी तबीयत के बारे में पूछ रहे हैं। बताते चले कि धर्मेन्द्र और आलिया भट्ट एक साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। आलिया भट्ट के अलावा धर्मेन्द्र ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमें वह फनी फेस बनाए हुए हैं।

End Article
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

End of Feed