Dharmendra House Video: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र कल से अस्पताल में भर्ती है। उनको लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का ये मानना है कि धर्मेंद्र की हालत नाजुक है। वहीं कई लोगों का ये मानना है कि धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार आया है। फैमिली की मानें तो धर्मेंद्र रिकवर कर रहे हैं। इस न्यूज से फैंस काफी खुश है। ऐसे में सभी लोग धर्मेंद्र के घर के बाहर पहुंचने लगे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इसलिए उनका स्वागत करने के लिए लोग जुटने लगे हैं। आइए नजर डालते है वीडियो पर...
pic credit- instagram and zoom
धर्मेंद्र के घर के बाहर पहुंचे लोग
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के घर के बाहर भीड़ लग गई है। ऐसे में पुलिस एक्टिव हो गई है। कुछ देर पहले ही जूम टीवी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें खुद डीसीपी एक्टर के घर के बाहर नजर आ रहे थे। इस क्लिप को देखकर लोग खुश हो गए हैं। कई लोगों का ये मानना है कि धर्मेंद्र धीरे-धीरे ठीक हो रहे है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। फैंस यही चाहते हैं धर्मेंद्र की सेहत अच्छी हो जाए और वो जल्द से जल्द घर लौट आए। 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। इस बात की गवाही ये वीडियो चीख-चीखकर दे रहा है। बता दें कि आज सुबह से ही धर्मेंद्र की मौत की खबरें वायरल हो रही हैं। इसपर फैमिली ने बयान जारी करके कहा है कि कोई भी झूठी खबरें ना फैलाएं क्योंकि धर्मेंद्र अभी स्थिर है।
धर्मेंद्र को तकलीफ में देख भागे चले आए ये सितारे
बताते चलें कि धर्मेंद्र से मिलने के लिए अबतक कई लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा समेत कई सितारों के नाम शामिल है। सलमान खान और धर्मेंद्र के बीच गहरा रिश्ता है। धर्मेंद्र सलमान को अपने बेटों के समान मानते हैं और सलमान भी उन्हें पिता की तरह सम्मान देते हैं। कई बार बिग बॉस के मंच पर सलमान खान और धर्मेंद्र की बॉन्डिंग देखी गई है।
