हेमा मालिनी नहीं पहली पत्नी प्रकाश कौर के संग रहते हैं धर्मेंद्र, बॉबी देओल ने कहा- 'पापा और मम्मी दोनों साथ...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 12, 2025, 06:11 PM IST

Bobby Deol on Father And Mother: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक ऐसा खुलासा किया है जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। एक्टर ने बताया उनके पापा और एक्टर धर्मेंद्र किसके साथ रहते है।

Bobby Deol on Father And Mother: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) में धमाल मचा दिया। इस सीरीज में बॉबी देओल के एक्टिंग देखने के बाद उनके फैंस की संख्या और बढ़ गई है। बॉबी देओल इस सीरीज के रिलीज होने के बाद एक के बाद एक इंटरव्यू दे रहे हैं। इन इंटरव्यू में बॉबी देओल अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बड़े खुलासे करते दिखे। इसी बीच बॉबी देओल का नया इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो एक्टर ने एक ऐसी बात बोली है जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है।

Bobby Deol on Father And Mother

Image Source: IMDb

हेमा के साथ नहीं रहते धर्मेंद्र

एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही सामने आया बॉबी देओल का नया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। ABP लाइव को दिए इंटरव्यू में मम्मी-पापा की जिंदगी का खुलासा किया। लोग सोचते थे कि धर्मेंद्र (Dharmendra) अकेले रहते हैं, लेकिन बॉबी ने साफ किया कि उनके पापा और मम्मी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) आज भी खंडाला के फार्महाउस में एकसाथ खुशी से रहते हैं। इसके बाद पूछा गया आपके पापा धर्मेंद्र उदास क्यों लगते हैं सोशल मीडिया पोस्ट्स में। तब बॉबी देओल ने जवाब दिया कि 'मम्मी भी वहां हैं। पापा और मम्मी दोनों खंडाला के फार्महाउस में हैं। पापा थोड़े ड्रामेटिक हैं। उन्हें फार्महाउस में रहना बहुत पसंद है। अब उम्र हो गई है, वहां का मौसम अच्छा है, खाना लाजवाब है।' बॉबी देओल ने आगे कहा कि 'पापा बहुत भावुक हैं। कभी-कभी ज्यादा ही एक्सप्रेसिव हो जाते हैं। मैं पूछता हूं, 'ये क्या लिख दिया?' तो वो कहते हैं, 'बस, दिल की बात लिखी है।'

End of Feed