Sunny reached Breach candy Hospital: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी गाड़ी से कुछ देर पहले ही मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल पहुंचे, जहां मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। सनी देओल की गाड़ी के साथ करण देओल भी नजर आए। सुबह-सुबह एक्टर धर्मेंद्र की मृत्यु की अफवाह इंटरनेट पर छायी थी, जिसके बाद यह पहला मौका है जब सनी देओल मीडिया के सामने आए हैं। सनी देओल जब अस्पताल के अंदर जा रहे थे तब उनके चेहरे पर उदासी साफ-साफ देखी जा सकती थी। सनी देओल लगातार पिता धर्मेंद्र के इलाज में लगे हुए हैं और डॉक्टर्स से सम्पर्क में हैं। परेशानी के इस वक्त में सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल उनका साथ दे रहे हैं और हर कदम पर उनका हाथ थामे हुए हैं। आप सनी देओल और बॉबी देओल की तस्वीरें नीचे देख सकते हैं:
Image Source: Times Now
Image Source: Karan Deol
सनी देओल और करण देओल के साथ-साथ हेमा मालिनी भी पहुंचीं
सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैलने के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए थे। सनी देओल के साथ-साथ उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी भी अस्पताल पहुंची। हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ अस्पताल के बाहर दिखाई दी थीं। जैसे सनी देओल के चेहरे पर उदासी दिखाई दे रही थी, वैसे ही हेमा मालिनी भी धर्मेंद्र जी के लिए चिंतित दिखाई दीं।
देओल परिवार ने मौत की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी
11 नवम्बर की सुबह-सुबह एक्टर धर्मेंद्र की मृत्यु की अफवाह ने चारों ओर हंगामा मचा दिया था, जिसके बाद देओल परिवार की तरफ से सफाई जारी की गई। पहले ईशा देओल और हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मृत्यु की खबरों को झुठलाया तो वहीं बाद में सनी देओल ने अपनी टीम के माध्यम से ये साफ किया कि उनके पिता जिंदा हैं और लगातार रिकवर कर रहे हैं।
