Dharmendra Health News: भरी दोपहरी में भागे-भागे अस्पताल पहुंचे बॉबी देओल, मीडिया को देख छुपाया चेहरा

Dharmendra Health News: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल कुछ देर पहले ही अपने पिता धर्मेंद्र से मिलने के लिए मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बॉबी कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। बॉबी अस्पताल के अंदर जाते समय ये कोशिश करते दिख रहे हैं कि लोगों के साथ उनकी निगाहें न लड़ें।

Dharmendra Health News: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का इलाज बीते दिन से ही मुंबई स्थित ब्रीचकैंडी अस्पताल में चल रहा है। धर्मेंद्र की हालत अचानक से काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। धर्मेंद्र को डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में रखा गया है ताकि वो जल्द से जल्द ठीक हो सकें। अगर अस्पताल से सामने आ रही ताजा अपडेट की मानें तो धर्मेंद्र को देखने के लिए उनके छोटे बेटे बॉबी देओल पहुंचे हैं। बॉबी अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचे और मीडिया से चेहरा छुपाते नजर आए। बॉबी ने जैसे ही मीडिया के कैमरों को देखा, वैसे ही वो नीचे की तरफ झुक गए। आप बॉबी देओल का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं:

Bobby Dharmendra

सुबह-सुबह वायरल हुई थी धर्मेंद्र की मृत्यु की अफवाह

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की मृत्यु की अफवाह सुबह-सुबह वायरल हुई थी, जिस पर परिवार ने सफाई जारी की और बताया कि फैंस फालतू की खबरों पर भरोसा न करें। हेमा मालिनी और ईशा देओल ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी कि धर्मेंद्र ठीक हैं और डॉक्टर्स की मदद से रिकवर भी कर रहे हैं। हेमा और ईशा के बाद सनी देओल ने अपनी टीम के जरिए लोगों को बताया कि उनके पापा अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं और डॉक्टर्स लगातार उनके इलाज में लगे हुए हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा मृत्यु की अफवाहों पर भड़ पड़े

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बात करत हुए इस बात पर नाराजगी जताई थी कि उनके दोस्त धर्मेंद्र को लेकर ऐसी अफवाहें फैल रही हैं। धर्मेंद्र ने मीडिया से कहा था कि धर्मेंद्र को कुछ नहीं हो सकता है और वो जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे।

End of Feed