Dharmendra Death: देओल फैमिली इस दिन आयोजित करेगी प्रार्थना सभा, बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स होंगे शामिल

Dharmendra Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन सोमवार को हो गया। अब जो मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक देओल फैमिली इस हफ्ते के लास्ट में धर्मेंद्र (Dharmendra) के लिए प्रार्थना सभा की प्लानिंग करने में लगी हुई है। इस सभा में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स दिखाई देंगे।

Dharmendra Death: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर के दिन निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद कई हफ्तों तक धर्मेंद्र का इलाज चला लेकिन सोमवार को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से फिल्म जगत और पूरा देश शोक में डूब गया है। धर्मेंद्र के फैन्स उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पिक्स और वीडियोज लगातार शेयर कर रहे हैं। धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन के बाद अभी तक देओल फैमिली न सार्वजनिक अंतिम संस्कार का आयोजन नहीं किया लेकिन उम्मीद है कि वे इस हफ्ते के लास्ट में एक प्रार्थना सभा आयोजित करेंगे। इस प्रार्थना सभा में बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद रहेंगे और धर्मेंद्र को आखिरी श्रद्धांजलि देंगे।

Deol Family

Pic Credit: Instagram

देओल फैमिली करेगी धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देओल फैमिली इस समय धमेंद्र के लिए प्रार्थना सभा की प्लानिंग करने में लगा हुआ है। हालांकि अभी तक जगह फाइनल नहीं हुई है। एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'धर्मेंद्र की जल्द ही प्रार्थना सभा होगी लेकिन अभी जगह तय नहीं हुई है।' धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के शामिल होने की पूरी उम्मीद है।

End of Feed