Dharmendra पाजी ने डैशिंग लुक में काटा 89वें जन्मदिन का केक, बेटे सनी देओल ने भीड़ को संभाला

Dharmendra cut cake with Fans: जब धर्मेन्द्र पाजी अपने घर से निकलर आए तब उनका डैशिंग अवतार सबका दिल जीत ले गया। एक्टर ने फैंस के साथ मिलकर केक काटा और तस्वीरें खिंचवाई। एक तरफ छोटा बेटा बॉबी देओल( Bobby Deol ) पापा के साथ खड़ा था वहीं बड़ा बेटा सनी देओल( Sunny Deol) भीड़ को संभाल रहा था .

Dharmendra cut cake with Fans: बॉलीवुड के ही मैन और लाखों दिलों की धड़कन धर्मेन्द्र पाजी( Dharmendra) आज 89 साल के हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर उनके बेटे सनी देओल( Sunny Deol) और बॉबी देओल( Bobby Deol) ने पापा के साथ मिलकर केक काटा। धर्मेन्द्र पाजी के घर फैंस का जमावड़ा जुड़ गया और हर कोई उन्हें बधाई देने के लिए बेताब नजर आया। जब धर्मेन्द्र पाजी अपने घर से निकलर आए तब उनका डैशिंग अवतार सबका दिल जीत ले गया। एक्टर ने फैंस के साथ मिलकर केक काटा और तस्वीरें खिंचवाई।

Dharmendra cut cake with Fans

जब धर्मेन्द्र पाजी घर से बाहर निकले तब उन्होंने फैंस और मीडिया का स्वागत किया। ब्राउन शर्ट, लेदर जैकिट और बूट में एक्टर बहुत स्मार्ट लग रहे थे। उन्होंने सिर पर हैट पहनी हुई थी जिसे देखकर उनके पुराने अवतार की झलक दिखाई दे रही थी। फैंस ने अपने हीमैन के लिए शानदार केक मँगवाया था जिसपर उनकी फिल्मों की कुछ तस्वीरें लगी हुई थी। धर्मेन्द्र पाजी ने मिलकर केक काटा और हंसी-खुशी से सेलिब्रेट किया।

End of Feed