नेहा के सपोर्ट में आईं धनश्री, चहल की पत्नी ने बताया ‘ओ सजना' को फाल्गुनी के ओरिजिनल गाने से बेहतर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 04:39 PM IST

Dhanashree Verma Supported Neha Kakkar: कुछ दिन पहले नेहा कक्कड़ का गाना ओ सजना रिलीज हुआ है, जिसको लेकर सिंगर विवादों में घिर गई हैं। एक तरफ जहां फाल्गुनी पाठक ने खुद इस नए गाने की निंदा की तो अब वहीं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा नेहा के सपोर्ट में आगे आई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने नए गाने ओ सजना को लेकर सुर्खियों में हैं नेहा कक्कड़।
  • फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ के बीच चल रही है तकरार।
  • अब नेहा के सपोर्ट में आईं युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा।

Dhanashree Verma Supported Neha Kakkar: बॉलीवुड में आज कल रीमेक फिल्मों और गानों का ट्रेंड है। कई बार रीमेक की वजह से मेकर्स विवादों में घिर जाते हैं। ऐसे ही एक कटाक्ष भरे तीखे विवाद ने पिछले हफ्ते गर्मी पकड़ी। जब सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपना नया गाना ‘ओ सजना’ रिलीज किया। नेहा का ये गाना डांडिया क्वीन कही जाने वाली फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के, आईकॉनिक गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ का रीमेक है। नेहा के साथ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) भी इस म्यूजिक वीडियो में डांस करते नजर आए हैं। हालांकि जब से गाना रिलीज किया गया है, तभी से इसको लेकर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस का मानना है कि नेहा ने एक बेहद लोकप्रिय गाने को, अपनी ऑटो ट्यून वाली आवाज में गाकर पूरी तरह से बिगाड़ दिया है।

End of Feed