Kala Hiran Controversy: फिल्म 'काला हिरण' (Kala Hiran) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। टीजर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच सलमान खान (Salman Khan) ने आरोप लगाया कि फिल्म उनकी इमेज और पर्सनैलिटी राइट्स का गलत इस्तेमाल कर रही है। इसी वजह से उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करते हुए फिल्म की रिलीज और इसके प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की थी। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'तीन दिन में मर्डर कर देगा...' Kala Hiran प्रोड्यूसर अमित जानी को फिर से मिली धमकी)
'काला हिरण' की सुनवाई टली (pic credit-instagram)
'काला हिरण' की सुनवाई टली
फिल्म काला हिरण की रिलीज पर रोक को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। हालांकि, कोर्ट ने मामले की सुनवाई फिलहाल टाल दी है। फिल्म निर्माताओं की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी। यह मामला जस्टिस मधु जैन की वेकेशन बेंच के सामने आया। सलमान खान की ओर से पेश वकील संदीप सेठी ने कोर्ट से अंतरिम राहत देने की मांग की। उनका कहना था कि फिल्म निर्माता बिना सलमान खान की अनुमति के उनकी जिंदगी और छवि का इस्तेमाल कर फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में कहा कि फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है और इससे एक्टर की इमेज को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, फिल्म निर्माताओं के वकील ने कहा कि उन्हें याचिका की पूरी कॉपी हाल ही में मिली है, इसलिए जवाब देने के लिए कुछ समय दिया जाए। इस पर सलमान खान के वकील ने कहा कि सभी जरूरी दस्तावेज पहले ही भेजे जा चुके हैं और इसकी जानकारी भी अदालत को दी गई है।
इस दौरान फिल्ममेकर के वकील ने यह भी दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली हैं और इस मामले में उन्होंने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि फिल्म मेकर्स को याचिका के सभी दस्तावेज हाल ही में मिले हैं। इसलिए सलमान खान की कानूनी टीम को सभी जरूरी कागजात दोबारा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अब कोर्ट ने अगली तारीख 1 जुलाई तय की है। जानकारी के लिए बता दें कि याचिका में कहा गया है कि फिल्म के पोस्टर में ऐसे एलिमेंट्स हैं, जो सीधे तौर पर सलमान खान की पहचान से मिलते-जुलते हैं, जिसके चलते फिल्म की रिलीज, प्रमोशन और डिजिटल स्ट्रीमिंग तक पर रोक लगाई जाए।
