AI से वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं!! पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा

Sonakshi Sinha News: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनैलिटी राइट्स की अंतरिम सुरक्षा के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने AI बॉट्स द्वारा उनकी शक्ल और आवाज के दुरुपयोग के आरोपों पर सुनवाई की। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Sonakshi Sinha News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज सिस्टम की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में इस सीरीज का टीजर सामने आया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। इस बीच बॉलीवुड की अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा को कोर्ट क्यों जाना पड़ा?

sonakshi sinha ai rights

pic credit-instagram

सोनाक्षी सिन्हा को मिली राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पक्ष में फैसला सुनाया और उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की अंतरिम सुरक्षा के आदेश दिए। जस्टिस ज्योति सिंह ने मामले की सुनवाई की और पूछा कि पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन कहां-कहां हुआ है। सोनाक्षी की तरफ से वकील ने बताया कि कुछ AI बॉट्स उनकी शक्ल, आवाज और विशेषताओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। जज ने उल्लंघन वाली लिंक्स की सॉफ्ट कॉपी मांगी और मामले को अगली सुनवाई के लिए 6 जुलाई तक टाल दिया। हाल के समय में कई सेलिब्रिटीज ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख किया है। इसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, ऋषभ शेट्टी, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और नागार्जुन जैसे नाम शामिल हैं।

End of Feed