Deepika Padukone के एक जैसे पोज देख अब लोग हुए परेशान, ट्रोल कर लिखा 'प्रेग्नेंसी को छुपाओ मत'...

Deepika Padukone Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब हाल ही में सोशल मीडिया पर लोग उन्हे ट्रोल कर रहे हैं बुरी तरह आखिर क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Deepika Padukone Trolled: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस में से एक दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों मे बनी हुईं हैं। जल्द ही एक्ट्रेस और उनके पति रणवीर सिंह माता-पिता बनने वाले हैं और इस साल के सितंबर में उनके घर में नन्हा मेहमान आएगा। अब ऐसे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक से बड़ कर एक तस्वीरें पोस्ट करने में लगी हुई हैं। लेकिन इन तस्वीर को देख अब लोग परेशान होने लगे हैं, आखिर ऐसा क्या है उन तस्वीरों में जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Deepika Padukone Trolled For Similar Pose

जब से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है तब से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इन दिनों वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट के प्री वेडिंग फंक्शन में व्यस्त थीं। अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस तस्वीरें पोस्ट कर रही थीं, लेकिन उन सभी फोटोज में एक ही पोज देख यूजर और फैंस परेशान हो गए। दरअसल एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छुपाने के लिए शायद पीठ दिखाने वाले पोज कर रही हैं।

End of Feed