Met Gala 2024 में नहीं जाएगी Deepika Padukone ! Ranveer के साथ बेबीमून कर रही है एन्जॉय

Deepika Padukone will not go for Met Gala 2024 : इवेंट में फैन्स दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) और उनके आइकॉनिक आउटफिट्स को खास तौर पर मिस कर रहे थे। इसी बीच उनकी पति रणवीर सिंह के साथ एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसे देखकर नेटिज़न्स अनुमान लगा रहे हैं कि अभिनेत्री बेबीमून पर हैं।

Deepika Padukone will not go for Met Gala 2024 : सबसे बड़े फैशन कार्यक्रम मेट गाला 2024 की शुरुआत हो गई है। हर साल मई के पहले सोमवार को शुरू होने वाला ये शो धूम-धाम से शुरू हो गया है। मेट गाला 2024 के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में रेड कार्पेट पर चलने के लिए दुनिया भर से ग्लैमरस मशहूर हस्तियां शामिल हुई। भारत से, आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और ईशा अंबानी( Isha Ambani) ने अपनी शानदार ड्रेस से सबका मन मोह लिया । हालांकि, इवेंट में फैन्स दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) और उनके आइकॉनिक आउटफिट्स को खास तौर पर मिस कर रहे थे। इसी बीच उनकी पति रणवीर सिंह के साथ एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसे देखकर नेटिज़न्स अनुमान लगा रहे हैं कि अभिनेत्री बेबीमून पर हैं।

Deepika Padukone will not go for Met Gala 2024

माना जा रहा है कि यह तस्वीर हालिया छुट्टियों की है, जिसमें दीपिका हवाई जहाज की सीढ़ियों से उतरती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्राउन रंग की लूज टी-शर्ट पहनी है, और आखों पर चश्मा लगाया हुआ है । सफेद कैजुअल ड्रेस पहने रणवीर उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं। दीपिका के बेबी बंप पर भी फैंस का ध्यान जा रहा है । इस तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दीपिका इस बार मेट गाला में नजर नहीं आने वाली। वह पति के साथ बेबीमून एन्जॉय कर रही है। बता दें कि दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली है उनका बच्चा सितंबर 2024 में दुनिया में आएगा। इस तस्वीर को देखकर फैंस दीपिका की और उनके बच्चे की सलामती के लिए दुआ दे रहे हैं।

End of Feed