प्रेग्नेंट Deepika Padukone को एयरपोर्ट ड्रॉप करने पहुंचे Ranveer Singh, एक्टर को मिला बेस्ट हसबैंड का टैग

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 16, 2026, 08:11 AM IST

Deepika Padukone New Video: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार दोनों का कोई फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एयरपोर्ट पर नजर आया उनका प्यारा मोमेंट सुर्खियां बटोर रहा है।

Deepika Padukone New Video: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों जल्द ही अपने परिवार में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। दीपिका पादुकोण की एक बाद एक तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इन सब के बीच दीपिका पादुकोण का नया वीडियो सामने आया है। दीपिका पादुकोण का नया वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं दीपिका पादुकोण की इस वीडियो में क्या खास है।

Deepika Padukone New Video

दीपिका पादुकोण का नया वीडियो हुआ वायरल (Image Source: Zoom)

एयरपोर्ट पर नजर आईं दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस का अभी हाल ही में सामने आया एक नया वीडियो है। दीपिका पादुकोण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। एयरपोर्ट से आए वीडियो में दीपिका पादुकोण लाइट ब्लू रंग की शर्ट और जींस पहने नजर आईं। इस दौरान उनके साथ पति रणवीर सिंह भी नजर आए। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आई। दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस बस देखते ही रह गए। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर खूब प्यार लूटा रहे हैं। और रणवीर सिंह को बेस्ट हसबैंड का टैग दे रहे हैं।

End of Feed