शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी पर्दे पर हमेशा तहलका मचा देती है। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने शाहरुख की जवान में कैमियो रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस के कैमियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। एक्ट्रेस ने The Week को दिए इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख के साथ उनका कैसा बॉन्ड है। एक्ट्रेस ने कहा कि हम दोनों एक- दूसरे के लिए लकी चार्म हैं। हमारे बीच में काम के अलावा एक- दूसरे के प्रति प्यार और भरोसा है।
Deepika Padukone and Shahrukh Khan(credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Hema Malini फिल्मों में करना चाहती हैं कमबैक, बेटी ईशा बोलीं-अगर कुछ मेरी मॉम के लिए हो
एक्ट्रेस ने कहा, मैंने जवान या किसी भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के लिए कोई पैसा नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि मैं 83 का हिस्सा बनना चाहती थीं क्योंकि हर कामयाब पति के पीछे उसकी पत्नी होती है। 83 मेरे लिए बहुत स्पेशल फिल्म थी। शाहरुख की किसी भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के लिए मैं हमेशा रहूंगी यहीं बात रोहित शेट्टी के साथ भी है।
दीपिका ने शाहरुख को बताया लकी चार्म
एक्ट्रेस ने बताया कि शाहरुख खान फिल्म की सक्सेस से बहुत खुश है। मुझे लगता है कि मैं और शाहरुख दोनों ही लकी है। हमें साथ में काम करने का मौका मिला। हम दोनों के बीच बहुत ही अच्छी बॉन्ड है जो ऑडियंस को हमारी फिल्मों में दिखता है। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म ने 400 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा का आकंड़ा पार कर चुकी है।
