Deepika Padukone Video: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुंरधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं। सभी ने फिल्म में मस्त एक्टिंग की है यही वजह है कि इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फैंस समेत बॉलीवुड के भी स्टार्स मूवी पर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह की वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने धुरंधर को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।
pic credit- instagram
दीपिका पादुकोण ने धुरंधर को लेकर कही ये बात
दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में दीपिका फैंस के साथ बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। कैंडिड सेशन में दीपिका ने सबको सरप्राइज किया और बातचीत 'धुरंधर' की तरफ मोड़ दी। मुस्कुराते हुए उन्होंने पूछा, 'कितनों ने 'धुरंधर' देखी है?' जवाब में जोरदार चीयर्स, हूटिंग और तालियां बजीं। दीपिका ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर सेलिब्रेट किया और हेयर फ्लिप मारकर सबका दिल जीत लिया। माहौल और मजेदार हो गया जब होस्ट ने मजाक में कहा, ''मुझे नहीं पता था कि हम दूसरी फिल्मों की भी बात करेंगे...' दीपिका तुरंत हंसकर बोलीं, 'ये तो फैमिली में ही है।' उत्साह यहीं नहीं रुका।' बता दें कि दीपिका पादुकोण का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं दीपिका
बताते चलें कि दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सभी लोग दीपिका पादुकोण को विश कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। आज वो जिस मुकाम पर है, वहां हर एक कलाकर पहुंचना चाहता है। दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आने वाली है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
