Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में हुईं Deepika Padukone की एंट्री, लेडी सिंघम बनकर देंगी अजय देवगन को टक्कर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 8, 2022, 04:15 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ हर बड़ा प्रोड्यूसर और निर्देशक काम करना चाहता है। एक्ट्रेस रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉप यूनिवर्स में शामिल हुईं। इस खबर को जानने के बाद फैंस दीपिका को लेडी कॉप अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सर्कस (Circus) में 'करेंट लगा' गाने पर डांस नंबर किया है। गाने में दीपिका रणवीर सिंह के साथ धमाकेदार डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। दीपिका इसके अलावा रोहित शेट्टी की फर्स्ट फीमेल कॉप सीरीज सिंघम अगेन (Singham Again) में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। ये बात कंफर्म हो चुकी है।

rohit shetty and  deepika padukone

rohit shetty and deepika padukone (credit pic: instagram)

ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, ये ऑफिशियल है रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज फिल्म में दीपिका पहली लेडी सिंघम बनेंगी। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन के लॉन्च इवेंट में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आईं। रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस में साथ काम कर चुके हैं।

End of Feed