Deepika Padukone Fighter: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म से हाल ही में ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक शेयर किया था। उनके फर्स्ट लुक को फैंस ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आया है। एक्ट्रेस पायलेट ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का नया अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस दीपिका को नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
Deepika Padukone (Credit pic: instagram)
फिल्म में दीपिका स्कॉडन लीडर मिनल राठौड़ का किरदार प्ले कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना नाम मिनी बताया है। नेवी ऑफिसर का रोल एक्ट्रेस पहली बार प्ले कर रही हैं।
दीपिका ने फाइटर से शेयर किया फर्स्ट लुक
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपना नाम और डेजिग्नेशन बताया है। ऋतिक और दीपिका के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। फाइटर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। पहली बार किसी फिल्म में एरियल एक्शन सीन्स को दिखाया गया है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका दमदार एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहली बार दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
