प्रेग्नेंट Deepika Padukone का हाथ पकड़े लंदन के कैफे में नजर आए रणवीर सिंह, चल रहा है दोनों का बेबीमून

Deepika Padukone and Ranveer Singh VIDEO: जल्द ही मां बनने वालीं दीपिका पादुकोण और पति रणवीर सिंह का लंदन में कुछ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों इस समय बेबीमून इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां वीडियो पर नजर डालते हैं।

Deepika Padukone and Ranveer Singh Pregnancy: ऐसा लगता है कि जल्द ही माता-पिता बनने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंदन में कुछ क्वालिटी टाइम का आनंद ले रहे हैं। लंदन से प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दीपिका और रणवीर को एक कैफे से बाहर निकलते देखा जा सकता है। केयरिंग पति होने के नाते रणवीर बाहर निकलते समय अपनी पत्नी का हाथ पकड़ते भी नजर आ रहे हैं, जिस वजह से यूजर्स उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

End of Feed