बॉलीवुड

Sonakshi के प्री वेडिंग फंक्शन से पहले था Shatrughan Sinha को स्ट्रेस, बोले-'अब सब ठीक है...'

सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। अब इस खबर पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब दिया है। एक्टर ने कहा कि प्री वेडिंग फंक्शन के समय कुछ चीजों को लेकर स्ट्रेस था। लेकिन अब सब चीजें ठीक है।

Image

Sonakshi Sinha and Shatrughan Sinha (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी जहीर की शादी से एक्ट्रेस का परिवार खुश नहीं है। एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा और भाई लव ने सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। अब एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ये मेरे परिवार की बात है इसलिए मैं कुछ नहीं बोलूंगा। लेकिन मैं और मेरी पत्नी इस जश्न में शामिल होंगे। एक्टर से पूछा गया कि वेडिंग 23 तारीक को क्या तैयारियां चल रही है। इस पर एक्टर ने कहा ये शादी नहीं शादी का रिस्पेशन है जिसमें हम सभी खूब एन्जॉय करेंगे।

शादी के प्री वेडिंग फंक्शन से पहले था स्ट्रेस

शत्रुघ्न ने कहा, मेरे परिवार के किसी सदस्य ने शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया। ये कुछ मीडिया आउटलेट्स ने चीजों को गलत तरह से पेश किया। मैं आपको बताना चाहता हूं सब ठीक है। शादियां सबके घर में होती हैं। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन से पहले कुछ चीजों को लेकर तनाव था। लेकिन अब सब ठीक है। जो भी स्ट्रेस था अब चीजें ठीक हो गई है। एक्टर ने आगे कहा, मैं और मेरी पत्नी पूनम सिन्हा कपल को आशीर्वाद देने जरूर आएंगे।

सोनाक्षी और जहीर के मेहंदी फंक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस रेड कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जहीर ने ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ते पजामें में नजर आए। शादी के फंक्शन के बीच में सिन्हा परिवार ने रामायण को दुल्हन की तरह सजाया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article