बॉलीवुड

Zaheer Iqbal संग शादी के बाद भी अपना धर्म नहीं बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा, ससुर ने कर दिया ऐलान!

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही शादी करने वाले हैं। पहले ही दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इस बीच अब सोनाक्षी सिन्हा के ससुर ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Image

Sonakshi Sinha will not convert herself to Islam

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेससोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस समय जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तैयारियां बड़े जोरो शोरों से चल रही हैं। उनकी शादी से पहले के जश्न की झलकियां ऑनलाइन सामने आ रही हैं। अब दूल्हे के पिता ने शादी पर बात करते हुए खुलासा किया कि यह एक सिविल शादी होने वाली है। इसके अलावा, उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के इस्लाम धर्म अपनाने की अफवाहों को भी खारिज कर दिया है।

जहीर इकबाल के पिता ने कर डाला बड़ा खुलासा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले के फंक्शन शुरू हो गए हैं और यह सब बहुत खूबसूरत लग रहा है। फ्री प्रेस जर्नल के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, दूल्हे के पिता, इकबाल रतनसी ने सेलिब्रिटी जोड़े की शादी के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा, 'इसमें न तो हिंदू और न ही मुस्लिम रीति-रिवाज होंगे। यह एक सिविल शादी होने वाली है।'

जहीर इकबाल के पिता ने भी सोनाक्षी के इस्लाम में धर्म परिवर्तन की खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि, 'वह धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है और यह तय है। उनका दिल का मिलन है और इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।' मानवता में अपने विश्वास के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'मैं मानवता में विश्वास करता हूं। हिंदू भगवान को भगवान कहते हैं और मुस्लिम अल्लाह कहते हैं। लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।"

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article