Salman Khan New look: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान जल्द ही टीवी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 29) को होस्ट करते दिखाई देंगे। सलमान खान को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच सलमान खान का नया लुक सामने आया है, जो कि कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सलमान खान का नया लुक देखकर फैंस गदगद हो गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस Batwara 1947 Vs Awarapan 2: तीसरे दिन इमरान हाशमी ने सनी देओल की फिल्म को दिया 440 वोल्ट का झटका!!)
सलमान खान का नया लुक आया सामने (pic credit-instagram)
सलमान खान का न्यू लुक वायरल
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने रविवार को अपना 75वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई जाने-पहचाने चेहरे उनके साथ नजर आए। लेखक-निर्देशक रूमी जाफरी ने सोशल मीडिया पर डेविड धवन के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी पार्टी की झलक देखने को मिली। रूमी जाफरी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में डेविड धवन अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आए। सलमान इस दौरान काउबॉय हैट पहने हुए दिखाई दिए। पिछले कुछ समय से सलमान का यह काउबॉय लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। तस्वीरों में सलमान और डेविड धवन एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। पार्टी में डेविड धवन के बेटे और अभिनेता वरुण धवन के अलावा फिल्ममेकर रोहित धवन भी मौजूद थे।
बताते चलें कि सलमान खान और डेविड धवन का काफी पुराना रिश्ता है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी जोड़ी ने जुड़वा, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे और चल मेरे भाई जैसी फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया है। इन फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं, वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डेविड के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सबसे कूल डैड बताया और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू द चिलेस्ट डैड। 75 हार्ड।'
