Dharmendra and Shabana Azmi Kissing scene: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 336 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे सितारे भी नजर आए हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर काफी चर्चा हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों के इस सीन ने बवाल ही मचा दिया। थिएटर्स में मौजूद फैंस सीटियां बजाने लगे। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई है। जिसके बाद अब धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने अपने पिता के किसिंग सीन पर रिएक्ट किया है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
Dharmendra and Shabana Azmi
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान के शो के लिए इस हसीना को मिला न्योता, शालीन भनोट से है खास कनेक्शन
धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर शर्म से लाल हुईं ईशा
हाल ही में फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में ईशा देओल से जब धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर सवाल किया गया तो वह शर्म से लाल हो गईं। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह काफी हैरान कर देने वाला था। बाकि दर्शकों की तरह ही वह भी ये सीन देखकर दंग रह गई थीं। इससे पहले हेमा मालिनी ने भी इस सवाल पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा, ‘क्यों नहीं करेंगे वो किस, अगर जरूरत हुई तो करेंगे।’ फैंस धर्मेंद्र की दमदार एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं।
