Dadasaheb Phalke Awards 2024: एक्स-बॉयफ्रेंड Shahid को Kareena ने किया नजरअंदाज !! वीडियो हुआ वायरल

Kareena Kapoor Ignore Shahid Kapoor: इंटरनेट पर एक वीडियो इस समय बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2024 (Dadasaheb Phalke Awards 2024) के रेड कारपेट पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मौजूदगी को नजरअंदाज किया, जो कई लोगों को पसंद नहीं आया है।

Dadasaheb Phalke Awards 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बीती रात एक्ट्रेस को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2024 (Dadasaheb Phalke Awards 2024) के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाते हुए देखा गया। करीना कपूर का एक वीडियो इस समय अवॉर्ड्स इवेंट से सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा दिया है। वीडियो में अप देख सकते हैं कि जब करीना कपूर की एंट्री होती है, तब रेड कारपेट पर वहां शाहिद कपूर भी मौजूद होते हैं। हैरानी की बात यह है कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) शाहिद कपूर को बिना हाय-हेल्लो किए आगे निकल जाती हैं। जिस तरह से बेबो ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मौजूदगी को नजरअंदाज किया, उससे पता चलता है कि उनके बीच अच्छे संबंध नहीं हैं।

Kareena Kapoor Ignore Shahid Kapoor

करीना कपूर खान की इस हरकत को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने कमेंट्स सेक्शन रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब करीना कपूर पास से गुजरती हैं तो शाहिद पोज देना बंद कर देते हैं। शाहिद कपूर के चेहरे पर एक अजीब सी स्माइल रह जाती है। कई लोगों को लग रहा है कि करीना कपूर का बर्ताव बहुत गलत था।

End of Feed