बॉलीवुड

Anushka Sharma और Virat Kohli के घर गूंजी दूसरे बच्चे की किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेबी बॉय को जन्म

Anushka Sharma-Virat Kohli Blessed With Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। हाल ही में इस कपल के घर दूसरे बच्चे ने जन्म ले लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

Image

Anushka Sharma-Virat Kohli Blessed With Baby Boy

Anushka Sharma-Virat Kohli Blessed With Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और उनके पति विराट कोहली ने दूसरे बच्चे के जन्म की गुड न्यूज दी है। ऐसे में सभी के लिए ये खबर ब्रेकिंग होने के साथ खुशी की बात भी है। बता दें 15 फरवरी को अनुष्का ने बेबी बॉय को जन्म दिया है, जिसका नाम अकाय रखा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर, आखिर कब बच्चे ने जन्म लिया।

कुछ महीनो से खबर आ रही थी की अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) विराट कोहली (Virat Kohli) के दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई थी, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप शो हुआ। इसी के साथ विराट कोहली के दोस्त क्रिकेटर एबी डिवेलिएर्स ने गलती से ये खबर मीडिया के आगे भी कही, लेकिन यह कहकर वापिस ले ली की उनको गलत फहमी हो गई थी। हालांकि कपल ने भी इस खबर की ना कोई अनाउंसमेंट की और ना ही जवाब दिया। अब कुछ देर पहले कपल ने स्टोरी पोस्ट कर सभी को बताया की 15 फरवरी को उन्होंने घर में बेबी बॉय का स्वागत किया है।

पोस्ट कर कपल ने लिखा है कि भरपूर खुशी और पूरे दिल से प्यार के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें । ऐसे में दुनिया के तमाम लोग कपल को बधाई देने में लगे हुए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article