Arbaaz Khan Exclusive: बॉलीवुड दुनिया की जानी मानी हस्ती में से एक अरबाज खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अरबाज एक्टर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। इसी साल 5 अक्टूबर को अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शुरा संग दोबारा एक बेटी के बाप बने। यूं तो इन दिनों अरबाज का अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा फोकस है। वहीं अब अरबाज ने जूम टीवी को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी निजी और वर्क फ्रंट को लेकर बातचीत की। इस दौरान अरबाज ने एक ऐसा जनता को सप्राइज़ दिया जिसे किसी को उम्मीद भी नहीं थी। अब इस खबर को सुन सलमान के फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे।
Image Source: Instagram
जूम टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अरबाज खान (Arbaaz Khan) से सवाल पूछा गया, 'क्या 'दबंग 4' (Dabangg 4) स्क्रीन पर दस्तक देगी या नहीं? क्या हमें सलमान खान का चुलबुल पांडे वाला अवतार देखने को मिलेगा?।' सवाल का जवाब देते हुए अरबाज ने कहा कि हाँ, ये मेरी पाइप्लाइन में है। मैं और मेरी टीम इसपर काम कर रही है लेकिन हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। बस इतना कह सकता हूँ कि 'दबंग 4' जरूर बनेगी लेकिन कब इसकी शुरुआत होगी इसका कहना अभी मुश्किल है। मैं और सलमान खान (Salman Khan) इस पर बातचीत जरूर करेंगे। ये एक ऐसी फिल्म है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अरबाज के इस खुलासे से लोग खुशी के मारे झूम उठे हैं। ऐसे में साफ हो गया है कि सलमान खान के फैंस उन्हे चुलबुल पांडे अवतार में जल्द देख पाएंगे।
साल 2010 में 'दबंग' (Dabangg) रिलीज हुई थी जिसमें सलमान खान एक भ्रष्ट लेकिन एक प्यारे पुलिस अफसर बने थे। इसके बाद फिल्म के दो पार्ट और रिलीज किए गए जिन्हे दर्शकों ने प्यार दिया। बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट कि तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बीजी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अगले साल जून 2026 में रिलीज हो सकती है। सलमान फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को भी होस्ट कर रहे हैं। एक्टर की पाइप्लाइन में इस समय काफी फिल्में लाइनअप हैं।
