Da-Bangg Tour: सलमान खान ने तमन्ना भाटिया-जैकलीन फर्नांडिस संग किया धांसू डांस, इवेंट से वायरल हुआ BTS वीडियो

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2025, 09:06 AM IST

Salman Khan Dance Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का द बंग टूर रीलोडेड (Da-Bangg: The Tour Reloaded) से नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

Salman Khan Dance Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस फिल्म के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच अब सलमान खान का एक इवेंट से धांसू वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान एकदम अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

Salman Khan Dance Video

Image Source: Salman Khan Instagram

सलमान खान ने किया जमकर डांस

सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान का एक वायरल वीडियो है जो एक्टर के द बंग टूर रीलोडेड (Da-Bangg: The Tour Reloaded) से वायरल हुआ है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट का BTS रिहर्सल वीडियो शेयर किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो में सलमान खान तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान इस दौरान कूल लुक में नजर आए। इस वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान के अलावा और भी सितारे नजर आ रहे हैं, जिनके लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। सलमान खान के इस अंदाज को देखने के बाद फैंस भाईजान की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। कई यूजर्स को सलमान खान का डांस पसंद आया, तो किसी का दिल भाईजान के लुक ने जीत लिया।

End of Feed