CSK vs GT, IPL 2023 Final: खुशी से नाचने लगे विक्की कौशल और सारा अली खान, वायरल हुआ VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 30, 2023, 09:51 AM IST

Vicky Kaushal and Sara Ali Khan at CSK vs GT, IPL 2023 Final: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान बीती रात आईपीएल फाइनल देखने के लिए गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। यहां धोनी की टीम CSK की जीत के बाद दोनों सितारे खुशी से नाचते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • CSK की जीत से खुशी से पागल हुआ सारा और विक्की।
  • सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
  • दोनों स्टेडियम में माही की टीम को सपोर्ट करते हुए दिखे हैं।

CSK vs GT, IPL 2023 Final: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का फाइनल बीती रात चेन्नई बनाम गुजरात (CSK vs GT Final 2023) के बीच खेला गया है। इस बीच एमएस धोनी की टीम ने हार्दिक पांड्या की टीम को पछाड़कर इस बार की आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बॉलीवुड पर भी बीती रात क्रिकेट का बुखार नजर आया है, अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन करने के लिए विक्की कौशल और सारा अली खान, गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आए हैं, इस मौके पर दोनों एक्टर माही की टीम येल्लो को सपोर्ट करते दिखे हैं। धोनी की टीम की जीत के साथ ही विक्की और सारा खुशी से नाचने लगते हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed