Crew Twitter Review: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और तबू (Tabu) की फिल्म 'क्रू' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका असर सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म को लेकर फैंस ट्विटर पर रिएक्शन दे रहे हैं। दर्शकों को फिल्म की कहानी काफी दमदार लगी है। इसी के साथ फिल्म में तीनों एक्ट्रेस के डायलॉग जबरदस्त है। आइए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
Crew (credit Pic: Instagram)
पहली बार तीनों एक्ट्रेसेस साथ में काम कर रही हैं। फिल्म में तीनों ने अपने-अपने कैरेक्टर से फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, कृति ने दिव्या राणा के कैरेक्टर से सारी लाइमलाइट ले ली है। दूसरे यूजर ने लिखा, एंटरटेनमेंट। क्रिटिक्स तरण आदर्श ने भी क्रू को रॉकिंग बताया है।
दर्शकों को पसंद आई क्रू
क्रू में दिलजीत दोसांझ महत्वपूर्ण भूमिका में और कपिल शर्मा कैमियो रोल में हैं। क्रू को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा लॉन्ग वीकेंड की वजह से फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। क्रू के साथ बॉक्स ऑफिस पर द गोट लाइफ भी रिलीज हुई है। क्रू का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। रिया कपूर और एकता कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
