Sunjay Kapur के संपत्ति विवाद में कोर्ट ने करिश्मा के बच्चों के पक्ष में सुनाया फैसला, करीना ने जाहीर की खुश

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 30, 2026, 07:20 PM IST

Sunjay Kapur Property Case Update: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) के निधन के बाद शुरू हुए संपत्ति विवाद पर कोर्ट ने नया फैसला सुनाया है।

Sunjay Kapur Property Case Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) इस दुनिया में नहीं रहे। संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) और दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा कपूर (Samaira Kapoor) व कियान कपूर (Kiaan Kapoor) के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही थी। इस विवाद को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। दोनों पक्ष कोर्ट में अपनी-अपनी दलील रख रहे हैं। इन सब के बीच कोर्ट का एक फैसला आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। (ये भी पढ़ें: प्रिया कपूर के मानहानि केस पर संजय कपूर की बहन ने तोड़ी चुप्पी, मंधिरा कपूर स्मिथ ने कहा- 'ये सिर्फ पैसे की...')

Sunjay Kapur Property Case Update

कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों के पक्ष में सुनाया फैसला (Image Source: IMDb/ karisma kapoor Instagram)

कोर्ट ने सुनाया फैसला

इस केस के मुताबिक, समायरा और कियान का कहना है कि बनाई गई लिस्ट में जानबूझकर कई कीमती चीजें शामिल नहीं की गईं। इनमें महंगे पोलो घोड़े, Rolex जैसी लग्ज़री घड़ियां, कई कीमती आर्टवर्क और कपूर परिवार की अलग-अलग प्रॉपर्टी भी शामिल हैं, जिनका जिक्र लिस्ट में नहीं है। जज ने कहा कि बच्चों ने शुरुआती तौर पर इतना मजबूत मामला पेश किया है कि संपत्ति को सुरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बाद में यह दस्तावेज नकली साबित होता है, तो उसी के आधार पर संपत्ति को संभालना 'अन्याय' होगा। अब यह जिम्मेदारी पर है कि वह इस वसीयत की सच्चाई साबित करें। (ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर से तलाक के बाद प्रिया सचदेव पर दिल हार बैठे थे संजय कपूर, करीना संग काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस कै सौतन)

कोर्ट ने बेचने से रोका

इसे सुनिश्चित करने के लिए, अदालत ने एक अंतरिम आदेश जारी किया है जो प्रिया सचदेव को किसी भी संपत्ति को बेचने या उसका निपटान करने से रोकता है। साथ ही, संजय कपूर के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। इस फैसले के बाद करिश्मा कपूर के बच्चों ने राहत की सांस ली है।

End of Feed