Code Name Tiranga Trailer : बंदूक ताने तोड़-फोड़ करती दिखी परिणीति चोपड़ा, देखें कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 07:24 PM IST

Code Name Tiranga Trailer: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा अपने एक्शन का जल्वा बिखेगती नजर आ रही हैं, जिसे देख कर लोग हक्का-बक्का हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर हुआ रिलीज।
  • इस फिल्म की कहानी साल 2001 में पार्लियामेंट पर हुए अटैक से जुड़ी है।
  • फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

Code Name Tiranga Trailer: यूं तो बॉलीवुड देशभक्ति, सीक्रेट मिशन्स, आतंकवाद पर फिल्में बनाता रहता है। मगर बात जहां अभिनेत्रियों के इस तरह के ऑपरेशन्स को लीड करने की आती है तो, मामला अभी भी थोड़ा डावा-डोल नजर आता है। हालांकि अच्छी खबर ये है कि, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Bollywood Actress Parineeti Chopra) की आगामी फिल्म पूरे जोर के साथ इन्हीं धारणाओं को गलत साबित करने वाली है।

Bollywood Actress Parineeti chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री परिनीति चोपड़ा की फिल्म 'कोड नेम इंडिया' का ट्रेलर रिलीज

परिणीति निर्देशक रिभू दासगुप्ता की 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली कोड नेम : तिरंगा में (Code Name Tiranga), एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, और इसने लोगों के दिलो की धड़कन बढ़ा दी है। फिल्म में परिणीति एक आतंकवादी को पकड़ने के लिए सीक्रेट मिशन पर जाएंगी। परिणीति के साथ पंजाबी सिंगर-एक्टर हार्डी संधू, शरद केलकर, रजित कपूर, शिशिर शर्मा समेत अन्य बेहतरीन कलाकार स्क्रीन पर धमाका करते दिखेंगे।

End of Feed