Cocktail 2: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर को CBFC ने दिया 'A' सर्टिफिकेट, इतना होगा रनटाइम

Cocktail 2 Get A Certificate From CBFC: ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' को रिलीज से पहले 'A' सर्टिफिकेट मिला है।

Cocktail 2 Get A Certificate From CBFC: होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) 19 जून को रिलीज होने वाली है। इस मूवी के ट्रेलर और सॉन्ग्स को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। 'कॉकटेल 2' में इस तिकड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'कॉकटेल 2' को 'A' (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। अब इस मूवी को 18 साल से कम आयु के फैन्स सिनेमाघरों में नहीं देख पाएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड Sreeleela को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, फैन्स हुए इम्प्रेस)

Cocktail 2 Get A Certificate

'कॉकटेल 2' को CBFC ने दिया 'A' सर्टिफिकेट (Pic Credit: Instagram)

इतना होगा 'कॉकटेल 2' का रनटाइम

शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' को CBFC द्वारा 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी का रनटाइम 150 मिनट (ढाई घंटे) होने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि साल 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' का रनटाइम 146 मिनट था। 'कॉकटेल 2' पहली फिल्म से केवल 4 मिनट लंबी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 3: कंगना रनौत स्टारर का हुआ बुरा हाल, कमाई देख चिंता में पड़े मेकर्स)

डायरेक्टर होमी अदजानिया और प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया है। ओरिजिनल फिल्म 'कॉकटेल' में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी को एक साथ काम करते हुए देख गया था। वहीं दूसरी ओर 'कॉकटेल 2' में नई स्टारकास्ट के साथ-साथ रिश्ते को आज के दौर के मुताबिक दिखाने की कोशिश की गई है।

End of Feed