City Of Dreams 3 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, महाराष्ट की सत्ता को पाने के लिए छिड़ी बाप- बेटी में जंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 11, 2023, 06:40 PM IST

City Of Dreams 3 Trailer Released:मेकर्स ने सिटी ऑफ ड्रीम्स के तीसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में गायकवाड़ परिवार के बीच में सत्ता को लेकर जंग होने वाली हैं। इस सीरीज के दोनों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आइए जानते हैं आप इस सीरीज को कब और कहां देख सकते हैं।

City Of Dreams 3 Trailer Released: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कोई न कोई वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज होता रहता है। दर्शक सिटी ऑफ ड्रीम्स के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने इस सीरीज के तीसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। वेब सीरीज की कहानी महाराष्ट्र के सियासत पर टिकी हुई है। सीरीज की कहानी गायकवाड़ परिवार के ईर्द गिर्द घूम रही है। सिटी ऑफ ड्रीम्स डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके दोनों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

city of dreams

city of dream 3 trailer released (credit pic: instagram)

सीरीज का तीसरा पार्ट काफी धमाकेदार लग रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि राज्य की सत्ता को पाने के लिए गायकवाड़ परिवार में अंदरुनी लड़ाई चल रही हैं। राज्य की सत्ता पाने के लिए परिवार के सदस्यों के बीच में आपसी मतभेद चल रहा है। सीरीज की कहानी में मीडिया की अहम भूमिका होने वाली है।

End of Feed