Presley Gerber Passes Away: हॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री से एक बेहद दुख भरी खबर सामने आई है। मशहूर सुपरमॉडल और एक्ट्रेस सिंडी क्रॉफोर्ड और बिजनेसमैन रैंडे गर्बर के बेटे प्रेस्ली गर्बर का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। पीपल के मुताबिक, लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनरके रिकॉर्ड में बताया गया है कि प्रेस्ली गर्बर की मौत रविवार, 20 सितंबर को एक रिहैबिलिटेशन फैसिलिटी में हुई। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। ऑटोप्सी रिपोर्ट के सामने आने के बाद चीजों का खुलासा हो जाएगा। प्रेस्ली गर्बर के निधन की पुष्टि गर्बर परिवार के प्रतिनिधि ने की है। परिवार ने इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने की अपील की है। प्रेस्ली गर्बर अपने माता-पिता सिंडी क्रॉफोर्ड और रैंडे गर्बर के बड़े बेटे और मॉडल-अभिनेत्री Kaia Gerber के बड़े भाई थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ-कियारा करने वाले हैं दूसरे बच्चे का स्वागत? Salman Khan ने कहा, 'जल्द ही एक और...')
प्रेस्ली गर्बर का हुआ निधन (Pic Credit: Instagram)
मॉडलिंग में बनाई अलग पहचान
साल 1999 में जन्में प्रेस्ली गर्बर ने कम उम्र में ही फैशन की दुनिया में कदम रखा था। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने आईएमगी मॉडल्स के साथ साइन किया। साल 2016 में उन्होंने Moschino के शो से रनवे डेब्यू किया। इसके बाद वह डोल्से एंड गब्बाना जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए रैंप पर नजर आए। वो Calvin Klein समेत कई बड़े फैशन ब्रांड्स के कैंपेन का हिस्सा रहे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Box Office Day 3: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई)
मानसिक स्वास्थ्य और नशे की लत पर खुलकर की बात
प्रेस्ली गर्बर अपनी निजी जिंदगी और संघर्षों को लेकर भी काफी बेबाक रहे। साल 2019 में उन्हें DUI मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मानसिक स्वास्थ्य, डिप्रेशन, एडिक्शन और रिकवरी जैसे विषयों पर बात करना शुरू किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'Mental Health Mondays' नाम से वीडियो सीरीज भी शुरू की थी। 2023 में स्टूडियो 22 पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान प्रेस्ली ने बताया था कि वह अपने अनुभवों को साझा करके उन लोगों की मदद करना चाहते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से गुजर रहे हैं।
