Ramayana: ‘रणबीर में ठहराव है’, एक्टर की कास्टिंग पर उठे सवालों पर चेतन हंसराज ने दिया जवाब - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 15, 2026, 01:02 PM IST

Chetan Hansraj on Ranbir Kapoor Role: फिल्म रामायण में भगवान राम के रोल को लेकर रणबीर कपूर को लगातार सवालों का सामना करना पड़ रहा है। अब फिल्म के एक्टर चेतन हंसराज ने उनका खुलकर बचाव किया है।

Chetan Hansraj on Ranbir Kapoor Role: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'रामायण' (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसके स्टार्स और किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। खासकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के भगवान राम वाले रोल पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। अब फिल्म में काम कर रहे एक्टर चेतन हंसराज (Chetan Hansraj) ने Zoom से बात करते हुए रणबीर की कास्टिंग का बचाव किया है। उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें क्यों लगता है कि रणबीर इस रोल के लिए बिल्कुल सही हैं।

Chetan Hansraj on Ranbir Kapoor Role in Ramayana

चेतन हंसराज ने दिया ये जवाब (Image Source: AI/ Ramayana Movie)

चेतन हंसराज ने कही ये बात

एक्टर रणबीर कपूर फिल्म रामायण को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह चेतन हंसराज का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। चेतन से पूछा गया कि कुछ लोग रणबीर को राम का किरदार निभाने पर सवाल उठा रहे हैं, तो वो इस बारे में क्या सोचते हैं। चेतन ने साफ कहा कि जब वो भगवान राम के बारे में सोचते हैं तो उन्हें रणबीर ही याद आते हैं। उन्होंने बताया, 'रणबीर बहुत अच्छे हैं। उनके चेहरे पर वो दिव्यता है जो इस रोल के लिए चाहिए। उनमें वो ठहराव और गंभीरता भी है। अगर मैं राम की कल्पना करूं तो मुझे रणबीर ही दिखते हैं। मुझे ये कास्टिंग बहुत पसंद है। हर किरदार बहुत सोच-समझकर चुना गया है। किताबों में जो लिखा है, वैसा लुक और मौजूदगी चाहिए, उसी हिसाब से बहुत रिसर्च करके कास्टिंग की गई है।'

End of Feed