Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 1: डबल डिजिट में भी ओपनिंग नहीं कर पाई कंगना की चंद्रमुखी 2, देखें कलेक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 29, 2023, 08:35 AM IST

Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) में बेहतरीन काम किया है। फिल्म में कंगना के साथ ही राघव लॉरेन्स ने भी जबरदस्त काम किया है, अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 1 (Early Trends): बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) में बेहतरीन काम किया है। फिल्म में कंगना के साथ ही राघव लॉरेन्स ने भी जबरदस्त काम किया है, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत रिस्पॉन्स मिला है। कंगना और राघव की जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू ही सामने आ रहे हैं। 28 सितंबर 2023 के दिन चंद्रमुखी 2 को फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली है। बावजूद इसके फिल्म ने देशभर में ठीक-ठाक कमाई कर ली है। शुरुआती ट्रेंड को देखने के बाद कंगना रनौत और मेकर्स की सांस में सांस तो जरूर आई होगी। आइए अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed