Chandermukhi 2 Postponed: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म चंद्रमुखी 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी डेब्यू तमिल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। फिल्म में कंगना के साथ राघव लॉरेंस मुख्य भूमिका में हैं। राघव फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया। चंद्रमुखी 2 एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट हुआ था।
chandramukhi 2 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Laapataa Ladies Teaser Out: किरण राव के निर्देशन में बनीं लापता लेडीज का टीजर आउट, 2024 में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के पहले पार्ट में रजनीकांत और ज्योतिका ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म इस महीने 19 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बज को क्लियर नहीं किया है। फिल्म इस महीने की 28 सितंबर को रिलीज हो सकती है।
चंद्रमुखी 2 की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान की फिल्म जवान के बज को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। फिल्म में कंगना डांसर की भूमिका निभा रही हैं। एक्ट्रेस साउथ में अपनी फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट कर रही हैं। दर्शक फिल्म में कंगना को चंद्रमुखी के अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। फिल्म का निर्देशन पी वासु ने किया है। चंद्रमुखी 2 के ट्रेलर में कंगना को ज्यादा ही नहीं दिखाया गया था। इस बात से एक्ट्रेस के फैंस नाराज थे। एक्ट्रेस की इमरजेंसी और तेजसी जैसी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
