चक दे! इंडिया फेम Ramakant Dayama के निधन से टूटा फैंस का दिल, शुभांगी लटकर ने दी श्रद्धांजलि

Ramakant Dayma Died: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Ramakant Dayama Died: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा (Ramakant Dayama) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर ने फैंस और मनोरंजन जगत को गहरा सदमा दिया है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके शानदार काम को याद कर रहे हैं।इस बीच एक्ट्रेस शुभांगी लटकर (Shubhangi Latkar) ने भी रमाकांत दायमा को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उनके पोस्ट ने फैंस की आंखें नम कर दी हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में तोड़ा दम)

Ramakant Dayama Died

रमाकांत दायमा का निधन (pic credit-IMDb)

रमाकांत दायमा का निधन

दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फैंस और मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। 26 मई को एक्ट्रेस शुभांगी लटकर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। रमाकांत दायमा ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया था। वो शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में भी नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी भरे किरदारों की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। हालांकि, उनके निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है।

End of Feed