Pathaan की रिलीज डेट में होगा बदलाव? सेंसर बोर्ड ने मेकर्स के सामने रखीं दो बड़ी शर्तें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 29, 2022, 01:30 PM IST

Central Board on Pathaan Controversy: केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) के गाने बेशरम रंग पर खड़े हुए विवाद पर अपना फैसला सुना दिया है। यह फैसला पठान के मेकर्स के पक्ष में नहीं है, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स को गाने और मूवी दोनों में बदलाव करने के लिए कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पठान के मेकर्स को सेंसर बोर्ड से लगा तगड़ा झटका।
  • पठान के मेकर्स को गाने और फिल्म में करने होंगे बदलाव।
  • बेशरम रंग गाने में भी मेकर्स को बदलाव करने के लिए कहा।

Central Board Advises Changes in Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) ने शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) के गाने बेशरम रंग पर खड़े हुए विवाद पर अपना फैसला सुना दिया है। हालांकि यह फैसला पठान के मेकर्स के खिलाफ आया है। सेंसर बोर्ड ने पठान फिल्म को पूरा देखा और फिल्म में कई बदलाव करने की नसीहत दी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स को गाने और मूवी दोनों में बदलाव करने के लिए कहा है।

Censor Board on Pathaan

Censor Board on Pathaan

फिल्म के गाने बेशरम रंग (Besharam Rang) को लोगों ने अश्लील और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। जिसके बाद अब फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

End of Feed