Kohinoor Song OUT: कुंवर ने टाइम्स म्यूजिक के साथ रिलीज किया बैड बॉय ब्लूज का बहुप्रतीक्षित सॉन्ग, देखें वीडियो

कनाडाई-भारतीय पंजाबी सिंगर कुंवर ने आज टाइम्स म्यूजिक के माध्यम से अपना नया EP BBB (बैड बॉय ब्लूज) सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है। इस वीडियो को थाईलैंड में शूट किया गया है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वही कोहिनूर म्यूजिक वीडियो का प्रीमियर आज यानी 11 जून को हुआ है।

उभरते कनाडाई-भारतीय पंजाबी सेंसेशन कुंवर ने आज टाइम्स म्यूजिक के साथ अपना EP BBB (बैड बॉय ब्लूज) दुनिया भर में रिलीज किया है। इस EP में चार ओरिजिनल ट्रैक हैं। गैल, कोहिनूर, लॉस्ट और डेमन टाइम। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी गाने कुंवर द्वारा ही गाए गए हैं। उन्होंने इन्हें लिखने के साथ-साथ कंपोज भी किया है। इस गाने का पहला वीडियो 'कोहिनूर' आज यानी 11 जून को सुबह 11 बजे टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के रिलीज होते ही फैन्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

पंजाबी सेंसेशन कुंवर

पंजाबी सेंसेशन कुंवर

ईपी ड्रॉप के साथ 'कोहिनूर' का ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो का प्रीमियर 11 जून को हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो को थाईलैंड के बेहतरीन स्थानों पर फिल्माया गया है। ये म्यूजिक वीडियो कुंवर के हाई-ऑक्टेन एनर्जी और इमोशनल डेप्थ से मेल खाते हैं। अपने डेब्यू EP की सफलता के बाद, BBB (बैड बॉय ब्लूज) कुंवर का अब तक का सबसे डायनामिक और एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट है। जर्सी क्लब बीट्स, यूके मेलोडिक ट्रैप और पंजाबी लिरिकल स्टोरीटेलिंग को EP एक ताजा साउंडस्केप प्रदान करता है जो जितना बोल्ड है उतना ही अंतरंग भी है। कुंवर के गानों में दिल टूटने, प्यार और अपने तरीके से जीने की बातें होती हैं।

End of Feed